बालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार

कुंवर अस्तभान के किरदार में नजर आए जेठानंद पंवार 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर ने नाट्य कार्यशाला के समापन पर दर्पण सभागार में परसाई का संसार नामक नाटक का मंचन किया। यह नाट्य कार्यशाला नाटक अकादमी से सम्मानित प्रो.सुरेश शर्मा के निर्देशन में पिछले डेढ़ महीने से चल रही थी, जिसमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और नाटक की बारीकियों को समझा।

दर्पण सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और प्रस्तुति को ख़ूब सराहना मिली। परसाई का संसार प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचनाओं पर आधारित है, जिसमें निठल्ले की डायरी, रामसिंह की ट्रेनिंग, रानी नागफनी की कहानी और मातादीन चांद पर जैसी कृतियों के माध्यम से समकालीन समाज पर सशक्त व्यंग किया गया है। बाड़मेर के जेठानंद पंवार इस नाट्य प्रस्तुति में कुंवर अस्तभान के किरदार में नज़र आए और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button