उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर: 7376326175

📍 खीरी/पलिया | दिनांक: 27 मार्च 2026

मिशन शक्ति फेज-5 उत्तर प्रदेश के तहत जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मार्डन महिला थाना पलिया एवं थाना पलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष मार्डन महिला थाना पलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

रैली के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जागरूकता के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।

🔹 मिशन शक्ति 5.0 की मुख्य विशेषताएं:

महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना

महिला एवं बच्चों से जुड़े मुद्दों पर समाज में समझ विकसित करना

प्रमुख कानूनों और अपराधों की जानकारी देना

सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना

हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराना

महिला अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे बिना किसी भय के समाज में अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button