उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल नंबर: 7376326175

📍 लखीमपुर खीरी | दिनांक: 27 मार्च 2026

जनपद लखीमपुर खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के द्वितीय चरण में थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों की शिकायत के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button