बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा बीकानेर शहर में संगठन को नई मजबूती मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी के विधानसभा संयोजकों की घोषणा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
26 मार्च 2026
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए बीकानेर पूर्व एवं बीकानेर पश्चिम के मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल संयोजकों की घोषणा की गई है।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नियुक्त कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं, जिससे मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और जनसेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके।
बीकानेर पूर्व विधानसभा से
मीडिया संयोजक – शिखर चंद डागा
सोशल मीडिया संयोजक – दिनेश भटनागर
आईटी सेल संयोजक – अंकुश चौपड़ा को बनाया गया एवं
बीकानेर पश्चिम विधानसभा से
मीडिया संयोजक – उपासना जैन
सोशल मीडिया संयोजक – हरीश भोजक
आईटी सेल संयोजक – करण कुमार स्वामी को बनाया गया ।

Subscribe to my channel


