जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़

शहीद दिवस पर ‘सपोर्ट अवर हीरोज’ ने फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित पूर्व सैनिक परिवारों को दी आर्थिक सहायता

₹2.40 लाख की मदद से तीन परिवारों को मिली राहत, सम्मान और नई उम्मीद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर/फिरोजपुर | 22 मार्च 2026

शहीद दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश अपने वीर शहीदों को नमन कर रहा था, वहीं सपोर्ट अवर हीरोज (SOH) संस्था ने इस दिन को खास बनाते हुए मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। संस्था की टीम पंजाब के फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची और पूर्व सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान कुल ₹2,40,000 की राशि तीन जरूरतमंद परिवारों में वितरित की गई, जिससे उन्हें न सिर्फ आर्थिक राहत मिली, बल्कि एक नई उम्मीद और सम्मान का एहसास भी हुआ।

यह सहायता SOH के सह-संस्थापक गौरव शुक्ला और संस्था के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल जे. एस. ढिल्लों द्वारा सौंपी गई। इस मौके पर फिरोजपुर के पूर्व सैनिक समुदाय के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें सू. चਰਨ सिंह (सेवानिवृत्त), कीर्ति चक्र विजेता भी शामिल थे।

किसे कितनी सहायता मिली:

सिपाही दीदार सिंह (85+) को ₹1,25,000 की सहायता दी गई, जो अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ 35 वर्षीय संतान की देखभाल कर रहे हैं।

स्व. कश्मीर सिंह की पत्नी श्रीमती सुखविंदर कौर को ₹65,000 की मदद दी गई।

नायक जसबीर सिंह को ₹50,000 की सहायता प्रदान की गई, जिनका परिवार बाढ़ से काफी प्रभावित हुआ था।

बाढ़ की इस आपदा ने इन परिवारों के घर ही नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की यादों और जीवन को भी प्रभावित किया। बावजूद इसके, उनका हौसला आज भी अडिग है।

संस्था का यह प्रयास उनके निरंतर सहयोग का हिस्सा है। पिछले वर्ष दीपावली से पहले भी SOH ने चार पूर्व सैनिक परिवारों को ₹25,000-₹25,000 की सहायता देकर उनके घरों में खुशियां लौटाने का प्रयास किया था।

इसके अलावा संस्था ने:

सिपाही भोला सिंह को ₹25,000

एक नागरिक परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए ₹51,000 की सहायता भी प्रदान की थी

इस पूरे अभियान को सफल बनाने में HFI वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा, जिसका नेतृत्व श्रीमती बिंदु गोविला और कर्नल संजीव गोविला (सेवानिवृत्त) कर रहे हैं।

SOH टीम ने कहा कि,

“शहीद दिवस केवल याद करने का दिन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। सच्ची देशभक्ति तभी है जब हम उन परिवारों के साथ खड़े हों, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया।”

अपने मूल संदेश “एक दिन नहीं, हर दिन देशभक्त बनें” के साथ, सपोर्ट अवर हीरोज संस्था लगातार जरूरतमंद सैनिक परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

फिरोजपुर में इस शहीद दिवस पर दी गई यह सहायता सिर्फ आर्थिक मदद नहीं थी, बल्कि यह सम्मान, संवेदना और एक मजबूत भरोसे का प्रतीक थी कि देश अपने सैनिकों और उनके परिवारों को कभी नहीं भूलेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button