उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
बस्ती में निःशुल्क टूल किट वितरण व माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 25 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विकास भवन परिसर, बस्ती में निःशुल्क टूल किट्स वितरण एवं माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पारंपरिक माटीकला को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, पगमिल, दोना-पत्तल मेकिंग मशीन तथा पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का वितरण किया गया, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मा० संजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। इस अवसर पर अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एल.बी. सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जे.बी. सिंह (प्रधान सहायक), अर्जुन राम (प्रधान सहायक), राकेश कुमार (कनिष्ठ सहायक), श्रीमती रीता एवं सतीश सहित अन्य कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


