उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत, सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का होगा समाधान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 मार्च 2026 (सू.वि.) – बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 मार्च 2026 को अपरान्ह 4 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संयोजक पेंशन अदालत एवं अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन आत्म प्रकाश बाजपेयी ने दी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित इस पेंशन अदालत में बस्ती मंडल के सभी राजकीय विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, राजपत्रित अधिकारी (समूह ‘ख’ तक), अन्य शासकीय सेवक तथा मृत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवार अपनी पेंशन से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना प्रत्यावेदन अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, बस्ती मंडल कार्यालय या मंडल के किसी भी कोषागार से प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 28 मार्च 2026 तक शास्त्री चौक स्थित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रत्यावेदन की एक प्रति संबंधित विभागाध्यक्ष को भी भेजना होगा, ताकि समय पर आख्या प्राप्त कर मामलों का निस्तारण किया जा सके।

अपर निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस पेंशन अदालत में केवल पेंशन, पारिवारिक पेंशन, उपदान, राशिकरण और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित मामलों का ही निस्तारण नियमों के तहत किया जाएगा। नगर निगम, जिला परिषद, जल निगम आदि संस्थाओं से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामलों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, 1 दिसंबर 2011 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों को भी इस पेंशन अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button