खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

काव्या स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, रिजल्ट डे कार्यक्रम ने जीता अभिभावकों का दिल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। अहिंसा सर्किल स्थित शिव कॉलोनी में काव्या स्कूल के विद्यार्थियों ने रिजल्ट डे के अवसर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपना-अपना परिणाम प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। संवाददाता द्वारा जब अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए बताया कि यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद सुदृढ़ है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एनुअल रिजल्ट डे प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने इन कार्यक्रमों की जमकर प्रशंसा की और विद्यालय के प्रयासों को सराहा। विद्यालय की डायरेक्टर सपना गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक छात्र की पढ़ाई और उसकी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए विद्यालय से जुड़कर सहयोग करें और एक बार विद्यालय का अवलोकन अवश्य करें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button