उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम का जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी | 25 मार्च 2026
जनपद लखीमपुर खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना पलिया की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। थाना प्रभारी पलिया के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने लोगों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा, अधिकार और कानून संबंधी जानकारी दी।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव के तरीके, उनके अधिकारों तथा गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा या अन्य शिकायतों के निवारण के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया।
पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Subscribe to my channel


