अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
एच एस स्कूल टपूकड़ा ने लहराया परचम

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमें एच एस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया छात्रा लिसा पुत्री हेमंत शर्मा ने 95.33%, अफ्फन पुत्री शाहिद ने 90.83%, व अल्का पुत्री जयप्रकाश ने 90.00% अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय डायरेक्टर संतोष रानी गोरा ने बच्चों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


