उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

खीरी, 25 मार्च 2026।

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मॉडर्न महिला थाना पलिया की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष मॉडर्न महिला थाना पलिया के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया।

इसके अलावा, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और महिला हिंसा व अन्य शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध का डटकर सामना कर सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button