उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376326175

📍 लखीमपुर खीरी | दिनांक – 25 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना चन्दन चौकी की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष चन्दन चौकी द्वारा किया गया। इस दौरान महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, प्रमुख कानूनों और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला शक्ति टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button