उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376 326175

लखीमपुर खीरी, 25 मार्च 2026।

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में संचालित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, कानूनों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई और महिला हिंसा व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button