खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 24 मार्च। एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर द्वारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वाधान में तथा UOBVIOUS SOLUTION के सहयोग से महावर धर्मशाला, गोपाल दास कॉलोनी, खैरथल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक कारीगरों, उद्यमियों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न उद्यमिता विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आर्टिजनों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे मीशो आदि पर पंजीकरण, उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं वित्तीय साक्षरता विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती खैरथल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में वरुण डाटा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा अभिनेन्द्र सैनी, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय संजय चौधरी तथा अध्यक्ष, बारबर एसोसिएशन, खैरथल अनिल कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन गिरीश कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर द्वारा किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button