जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
भारत दर्शन यात्रा को जिला पुलिस पुंछ ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार , पुंछ
पुंछ (जम्मू-कश्मीर), 24 मार्च 2026:
जिला पुलिस पुंछ द्वारा आज “भारत दर्शन” यात्रा का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना और देश की विविध परंपराओं से परिचित कराना है।
इस यात्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) पुंछ श्री मोहन लाल शर्मा (JKPS) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय पुंछ, डीएसपी डीएआर पुंछ सहित जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उन्हें इस यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और विभिन्न परंपराओं को समझने का एक बेहतरीन अवसर है।
भारत दर्शन यात्रा के अंतर्गत प्रतिभागियों को देश के विभिन्न प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय महत्व के स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इस पहल से न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी, बल्कि “एकता में विविधता” की भावना भी मजबूत होगी और देश के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित होगी।
जिला पुलिस पुंछ की यह पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


