देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सब खैरियत है……मुकेश पूनिया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*नये कप्तान ने बढ़ा दी थानों की कसावट*

बीकानेर खाकी फौज के नये कप्तान ने अपनी पारी की शुरूआत करने के साथ ही थानों की कसावट बढ़ानी शुरू कर दी । इससे कई थानेदारों की बैचेनी बढ़ी हुई है। दरअसल, पिछले कप्तान थानों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे, इसलिये थानेदारों को किसी तरह की कसावट महसूस नहीं हो रही थी। मगर नये कप्तान का अंदाज थोड़ा अलग है,जो थानों की कसावट बढ़ाने के साथ थानेदारों की कुण्ड़लियां भी खंगाल रहे है। खासतौर से यह पता लगा रहे है कि कौनसा थानेदार,किस सियासी नेता के खूंटे से बंधा है! वहीं खाकी फौज के थानेदार भी अपने नये कप्तान के तैवर भांपने में लगे है। मगर फिलहाल सब खैरियत है।

———————

*लगेज तैयार,लिस्ट का इंतजार !*

विधानसभा सीजन खत्म होने के बाद शुरू हुए तबादलों के दौर में बीकानेर प्रशासनिक टीम के कई अफसरों की बैचेनी भी बढ़ी हुई नजर आ रही है। बैचेन अफसरों की लॉबी में हमारी प्रशासनिक मैडम के साथ नगर निगम-बीडीए कमिश्नर दपंति और जिला परिषद वाले सीईओ भी शामिल है। पता चला है कि सियासी पेच में अटकी प्रदेश के आईएएस अफसरों की एक ट्रांसवर लिस्ट अभी पेडिंग है। जिसमें करीब तीन दर्जन अफसरों के नाम शामिल है। सीएम की हरी झंडी मिलने के बाद अगले सप्ताह तक जारी होने वाली इस लिस्ट के इंतजार में बीकानेर प्रशासिनक लॉबी के आइएएस अफसर भी अपना लगेज तैयार किये बैठे है,मगर फिलहाल सब खैरियत है।

——————–

*ट्रोल हो रही भाजपाई बुआजी*

बीकानेर में सनातन संचेतना के लिये निकाली गई भव्य हिन्दू धर्मयात्रा को लेकर भाजपाई बुआजी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। दरअसल,संघ की गाइड लाइन पर निकाली गई इस धर्मयात्रा में सनातन जगत के तमाम संगठनों ने अहम भागीदारी निभाई। लेकिन भाजपाई बुआजी और उनकी लॉबी की खास सरगर्मी नजर नहीं आई। इसलिये शहर के सनातन प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर बुआजी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। पता चला है कि संगठन में ‘अपनी डपली-अपना राग’ की थीम पर चल रही भाजपाई बुआजी के पैटर्न से पार्टी हाईकमान की नाराजगी भी लगातार बढ़ती जा रहा है। मगर फिलहाल सब खैरियत है।

———————

*मामा ने दी भांजे को पटखनी*

बीकानेर के उद्योग जगत में हुई दिलचस्प चुनावी जंग में मामा ने अपने भांजे को निपटा दिया। दरअसल, जिला उद्योग संघ चुनावों में चैयरमेनशिप को लेकर डीपी पच्चीसिया और सुशील थिरानी के बीच टक्कर हुई थी,जो रिश्ते में मामा-भांजा है। उम्मीद थी कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का मजबूत मोहरा होने के कारण भांजा अपने मामा पर भारी पड़ेगा। ऐसे में मुकाबला कांटे की टक्कर का माना जा रहा था,लेकिन अनुभवी मामा ने चौंकानें वाले अंदाज में भांजे को पटखनी दे डाली। इस त्रासदी के बाद बीकानेर व्यापार उद्योग मंडली में हायतौबा का माहौल है। इधर,मामा-भांजे के बीच हुई इस चुनावी जंग पर फिक्सिंग के आरोप भी लग रहे है,मगर फिलहाल सब खैरियत है।

———————–

*प्रभारी मंत्री दे गये वार्निंग !*

बीते दिनों बीकानेर आये जिले के प्रभारी मंत्री ने पीबीएम होस्पीटल से जुड़े मामलों को भी संज्ञान में लिया। खासतौर से मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में बरती जा रही ढि़लाई,दवाओं और मेडिकल आइटमों के टेंडरों से जुड़े मामलों में जवाब तलब किया तो मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल और होस्पीटल अधीक्षक एक दूसरे की बंगले झांकने लगे। दोनों की हालत भांप कर मंत्रीजी ने वार्निंग भी दे डाली। मजे कि बात तो यह है कि मेडिकल कॉलेज और पीबीएम वालों के प्रति प्रभारी मंत्रीजी का रवैया हमेशा शालिन रहता है,मगर इस बार उनकी तैवर खासे तीखे नजर आये। इसके पीछे पीबीएम मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी के खींवसर ब्रांड मेंबर द्वारा मंत्री को गुमराह किये जाने की बात सामने आई है,मगर फिलहाल सब खैरियत है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button