उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
खीरी, 24 मार्च 2026।
जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना चन्दन चौकी की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष चन्दन चौकी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान, बच्चों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिला हिंसा या अन्य समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।
पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Subscribe to my channel


