खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्राइवेट बस व टेंपो में भिड़ंत टेंपो चालक की मौत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा कस्बे के टोल टैक्स मेगा हाईवे के निकट प्रातः 5:00 बजे प्राइवेट बस व टेंपो में भिड़ंत हो गई, जिससे टेंपो चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस asi राजपाल चौधरी मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया, तिजारा उप जिला स्वास्थ्य केंद्र मोर्चारी में रखा ,और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया है कि
शुबदिन पुत्र उमर मोहम्मद, निवासी वेरी तावडू जो टेंपो में मुर्गा भरकर लेकर भिवाड़ी की ओर जा रहा था, मेगा हाईवे सैयद बाबा के निकट आगे बस चल रही थी, अचानक बस ब्रेक लगा दिए जिससे टेंपो पीछे से बस में घुस गया। और टेंपो ड्राइवर चालक की मौत हो गई ,पुलिस ने परिजनों को सूचना दी ।परिजन आने के बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel


