उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
तकनीकी समिति की जांच में दोषी पाये गये ग्राम प्रधानः होगी 60 हजार 736 रूपये की वसूली

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। विश्व हिन्दू महासंघ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी की शिकायत पर बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा में कराये गये विकास कार्यो की जांच मंें ग्राम प्रधान मिथिलेश उपाध्याय दोषी पायी गई है। उनसे 60 हजार 736 रूपये की वसूली कराये जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से किया गया है।
जानकारी के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विकास कार्यो मंें मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। खण्ड विकास अधिकारी बस्ती सदर ने मामले की जांच किया। शिकायती पत्र मे उल्लिखित खण्डजा कार्य ग्राम सोनबरसा मे राघव राम के खेत से परमात्मा प्रसाद के बोरिंग तक मिट्टी एवं खण्डजा कार्य की जांच की दो सदस्यीय तकनीकी जांच समिति के द्वारा किया गया। मौके पर शिकायतकर्ता भी उपस्थित थे। जांच में पाया गया कि. खण्डजा निर्माण कार्य की मापी करने पर लं0-168 मी० व चौडाई औसत 3.50 मी० पाया है। अभिलेखो के अनुसार इस कार्य की लं0-168 मी० व चौडाई औसत 3.50 मी० दिखाते हुए ईंट पर 35946 नग रू-303679.00 व कार्टेज मिट्टी पर 37965. ०० क्रय करते हुए भुगतान किया गया है। कार्य की लम्बाई व चौडाई इस्टीमेट के अनुसार पाई गयी। मौके पर प्रयुक्त ईंटो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। इस खण्डजे पर राठ ईंट का प्रयोग किया गया है, जिसमे कुछ जगहो पर मिश्रित दोयम ईंट लगी पायी गयी। जिसके लिए तकनीकी जांच के आधार पर मनोज कटियार कंसटिंग इंजीनियर अजय कुमार गौतम ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान मिथलेश उपाध्याय का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए ईंट क्रय पर भुगतानित धनराशि रू-303679 का 20 प्रतिशत रूपया-60736.00 वसूली हेतु 3 बराबर – बराबर भागो मे किये जाने के लिए जिलापंचायत राज अधिकारी बस्ती से आग्रह किया गया है।
Subscribe to my channel


