जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के ग्लोबल एम्बेसडर डॉ. निर्मल जैन ने शिष्टाचार भेंट की

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर: विश्व बंधुत्व “एकम् अहम्” की कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के ग्लोबल एम्बेसडर एवं भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़क सुरक्षा समिति सदस्य डॉ. निर्मल जैन ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने मंच द्वारा भारत के परिप्रेक्ष्य में संचालित किए जा रहे वैश्विक अभियान की जानकारी प्रदान की। माननीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि 25 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त करने वाला अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच विश्व का एक विशिष्ट संगठन है, जो बिना किसी सरकारी अनुदान के भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा रहा है।

डॉ. निर्मल जैन ने माननीय मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 मई 2026 को आयोजित होने वाले समापन समारोह का निमंत्रण पत्र भी भेंट किया।

इसके अतिरिक्त, विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं का नई दिल्ली में आगमन होगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button