उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में नवनिर्माण के नव वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाभार्थियों को वितरित हुए प्रमाण पत्र व टूलकिट

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 18 मार्च 2026 (सू.वि.):

प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्साहपूर्वक देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन एवं स्वागत के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित “नवनिर्माण के नव वर्ष” पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही लघु फिल्म, “गेट्स ऑफ न्यू उत्तर प्रदेश” का प्रदर्शन तथा विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन भी किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, पूर्व विधायक दूधराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा तथा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्य वितरण कार्यक्रम की झलकियां:

विश्व श्रम सम्मान योजना के तहत कुम्हार एवं राजमिस्त्री श्रेणी के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र प्रदान

बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं अन्य बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को 22वीं किस्त जारी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थी को ₹4 लाख का डेमो चेक प्रदान

आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

स्वयं सहायता समूहों को ₹3.30 लाख की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button