अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

अवैध खनन रोकने की मांगः विश्व हिन्दू महासंघ ने डीएम को सौंपा पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताआंें ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर मानक के विपरीत अवैध रूप से हो रही खुदाई और अवैध खनन को रोका जाय और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।

पत्र देने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है कि खनन अधिकारी औरं खनन माफिया की मिली भगत से जनपद में विभिन्न स्थानों पर मानक के विपरीत अवैध रूप से धड़ल्ले से बालू, मिट्टी आदि का अवैध खनन किया जा रहा है। इससे भू-क्षरण की प्रबल आशंका है। इससे जन धन का काफी नुकसान हो सकता है। समय रहते अवैध खनन पर रोक लगाया जाय।

उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद मंे सरयू नदी की कोख को चीरकर बालू निकालने वाले अवैध खनन माफियाओं के साथ जिला प्रशासन की जुगलबंदी जारी है। अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न होेने से उनका मनोबल बढ गया है। प्रशासन और बालू माफिया की मिली भगत से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध बालू खनन के कारण किसानो का फसल भी बर्बाद हो रही है.साथ ही किसानो के खेतो पर भी आने वाले समय में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। यह स्थितियां गभीर है। पत्र देने के दौरान अखिलेश सिंह के साथ विवेक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सनातन रक्षा वाहिनी ,पंकज सिंह राजेश गुप्ता उपेन्द्र सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, ऋषभ तिवारी, राजू राजभर, विकास सोनी, आलोक सोनकर, सौरभ त्रिपाठी राकेश सिंह, विपिन सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, सतीश गुप्ता, महिपाल, विवेक चौधरी, रजनीश चौधरी, प्रमोद चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button