देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा में यूपीएससी में 83वीं रैंक लाने वाले गौरव चोपड़ा का हुआ सम्मान, बढ़ाया सिवांची मालानी का गौरव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा (राजस्थान)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 83वीं रैंक प्राप्त कर सिवांची मालानी क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले गौरव चोपड़ा का बालोतरा के वंदे भारत पार्क में आयोजित एक समारोह में भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के सदस्यों ने गौरव चोपड़ा को माला, साफा और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गौरव चोपड़ा ने अपनी मेहनत, उच्च संस्कारों और आदर्शों के बल पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए गौरव देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान गौरव चोपड़ा के पिता मुकेश चोपड़ा, दादा नेमीचंद आर. चोपड़ा और चाचा राकेश चोपड़ा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर पवन नाहटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, संस्थापक पवन नाहटा, प्रवीण भंसाली, कांतिलाल ढेलडिया, तरुण भंसाली, उमाशंकर टिंबरेवाल, स्वरूप भंसाली, संपत बालड़, भरत पुगलिया सहित कई गणमान्य सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान गौरव चोपड़ा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए “कपड़े की थैली – मेरी सहेली” अभियान की सराहना की और सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button