जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ. रामदयाल भाटी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समरसता के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा 30 मार्च 2026 को राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक सम्मेलन और विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुलाबी नगर जयपुर में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की उपस्थिति में आयोजित होगा।

मंच के संयोजक और नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि इस अवसर पर चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक थार संवाद भारत न्यूज 24 के ब्यूरो चीफ डॉ. रामदयाल भाटी को प्रतिष्ठित “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. रामदयाल भाटी ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन के जरिए समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।

डॉ. भाटी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने की सूचना मिलते ही उनके मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहने की संभावना है, जिससे समारोह और भी भव्य होने की उम्मीद है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button