बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
पचपदरा पहुंच IAS गौरव चोपड़ा का भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री अमरा राम चौधरी ने किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पचपदरा (बालोतरा)। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित हुए गौरव चोपड़ा के पचपदरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमरा रामजी चौधरी ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गौरव चोपड़ा का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में मदनराज चोपड़ा, प्रभा सिंघवी, मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पचपदरा मंडल अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, मुलचंद ओस्तवाल, गोपाल पारीक, महावीर चोपड़ा, महेंद्र श्रीमाली, जितेंद्र हुंडिया, सुरेश कोठारी, सीताराम माली, भलाराम चौधरी, खेमा राम सारण, हरीश सोलंकी, आनंद जीरावाला, श्रवण माली, भरत पंवार और फरीद तेली सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर एवं मालाओं से जोरदार सम्मान किया।
इस मौके पर सभी ने गौरव चोपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Subscribe to my channel


