उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्

गरीबों, पिछड़ों के लिये आखिरी सांस तक लड़े बाबू शिवदयाल-महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को उनकी जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमंे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जीवन संघर्ष,उद्देश्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा। उन्होने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिये विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष किया।

सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजेन्द्र चौरसिया, लक्षमण चौरसिया, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी आदि ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने जीवन भर पिछड़ों दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने डॉक्टर बीआर आंबेडकर के साथ भी मिलकर काम किया। चौरसिया ने बीएससी के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की उनका शुमार देश के नामवर वकीलों मे होता था। लोक अदालत गठन का श्रेय भी चौरसिया को जाता है। वह प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

जयन्ती पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के योगदान पर मुख्य रूप से शिवपूजन चौरसिया, जयराम चौरसिया, शोभनाथ चौरसिया, पंकज चौरसिया, नारेन्द्र चौरसिया, चन्द्रभान चौरसिया, राम स्वरूप चौरसिया, राजीव चौरसिया, नागेन्द्र चौरसिया, रामयज्ञ चौरसिया, नन्दलाल चौरसिया, तिलकराज, तिनेश्वर चौरसिया, सूरज चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, रामदत्त, श्यामसुन्दर, चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, मोनू चौरसिया, राम स्वारथ चौरसिया, राजू चौरसिया, वासुदेव चौरसिया, रामनारायण चौरसिया, हरिनारायण चौरसिया, गुलाब सोनकर, गीता भारती, विजय लक्ष्मी, आर.डी. गोस्वामी, डा. देवेन्द्रनाथ, सावित्री सिंह, राम प्रकाश सुमन, नितराम, मधुबन यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अजय यादव, राहुल सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रजनीश यादव, श्याम यादव, निजामुद्दीन, अब्दुल कयूम, उदित पाण्डेय, गौरीशंकर, अंकित यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button