खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सतगुरु माता सुदीक्षा जी के जन्मोत्सव पर सेवा का संदेश

दिल्ली-एनसीआर में 50 स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बुराड़ी में होगा विशेष सत्संग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा, 13 मार्च। परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणाओं से संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव सेवा और समाज कल्याण की दिशा में एक और पहल की जा रही है। सतगुरु माता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 11 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में टाटा एमजी के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य जांच की जाएंगी। नागरिकों को ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और समर्पित स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे, जिससे नागरिकों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करेगी। मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आशीर्वाद से मानव सेवा की यह प्रेरणादायी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। बुराड़ी में होगा विशेष सत्संग

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन हजूरी में 13 मार्च को दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड नंबर-2 में सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी संत निरंकारी मंडल तिजारा की मीडिया सहायक पूनम गुप्ता ने दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button