खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
रामनवमी पर बच्चों के लिए ‘राम रूप सजा’ प्रतियोगिता 26 मार्च को

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल /तिजारा, अलवर, 12 मार्च 2026। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में बाल संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राम रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 26 मार्च को राज ऋषि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर आयोजित होगी। संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। ‘ए’ वर्ग में 5 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं, ‘बी’ वर्ग में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चे तथा ‘सी’ वर्ग में 8 से 11 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म संस्था के कार्यालय में उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं तथा विधिवत भरकर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
संस्था के प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना भी विकसित होती है।

Subscribe to my channel


