जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma से मिला सैन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सेन जयंती समारोह में आने की दी स्वीकृति

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 11 मार्च।

भारतीय सैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सेन जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री से समय देने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारतीय सैन समाज द्वारा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच प्रदेश स्तरीय सेन जयंती समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की और समाज के कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित एक मांगपत्र भी सौंपा और इन मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल नाई के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्रवणकुमार फूलभाटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन बूंटिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, भाजपा जयपुर शहर जिला मंत्री अंजना सैन, प्रदेश महामंत्री चन्द्रभान नाई, जोधपुर संभाग प्रभारी एवं SPL के फाउंडर गजेन्द्र सैन, रामनिवास सैन राणासर बीकानेर, प्रदेश मंत्री किशन सोलंकी, सुखदेव सैन सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सैन समाज की प्रमुख मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में कई अहम मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से—

जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में **भारत रत्न Karpoori Thakur के नाम पर कम से कम 10 बीघा जमीन छात्रावास के लिए निशुल्क आवंटित की जाए।

प्रत्येक स्थान पर छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 से 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाए।

केश कला बोर्ड के चेयरमैन की जल्द नियुक्ति कर बोर्ड को बजट दिया जाए।

सैन समाज के प्रतिनिधि को राजस्थान से राज्यसभा में भेजा जाए।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से कम से कम दो सैन समाज के उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए।

कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूले के अनुसार OBC वर्गीकरण कर सैन समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए।

जननायक कर्पूरी ठाकुर और संत सेन जी महाराज की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला संगठन में सैन समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

सरस डेयरी की तर्ज पर सैलून व्यवसाय के लिए भी बूथ आवंटित किए जाएं।

सैन समाज की प्रत्येक दुकान का निशुल्क पंजीकरण किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button