बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोंतरा का महिला दिवस पर हुआ सम्मान 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा के कई सदस्यों का विभिन्न संस्थाओ द्वारा सम्मान किया गया।

कल्बअध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरा केंद्र की महिलाओ का विभीन्न स्थानों पर सम्मान किया गया। 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ पूरे देश में मनाया गया। अध्यक्ष रेखा डोसी ने बताया कि महिलाये घर तक ही सीमित नहीं रहकर विभीन्न क्षेत्रो में अपनी उड़ान का परचम फैला रही है। एक महिला को हमेशा दूसरी महिला को आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। महिला घर, परिवार की ज़िम्मेदारी को सँभालते हूए समाज, गाँव, देश, विदेशो में भी अपने नये नये मुक़ाम हॉसिल कर रही है। हमें महिला होने का गर्व महसूस करना चाहिए। महिला दिवस 8 मार्च को ही नहीं अपितु हर दिन मनाना चाहिए। वीरा केंद्र बालोतरा के सराहनीय सेवाकार्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की महिलाओं को विभीन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रेखा पी.डोसी को कृष्णा सेवा संस्थान,बालोतरा द्वारा और तेरापंथ महिला मंडल,जसोल द्वारा वीरा जॉन सचिव प्रमिला सालेचा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रा बालड, और उपाध्यक्ष संगीता भंसाली, तेरापंथ महिला मंडल असाडा द्वारा कोषाध्यक्ष यशोदा बालड, प्रियंका गहलोत सहित सदस्यो का संम्मानित किया गया। और महावीर इंटरनेशनल के सराहनीय सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button