उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को समर्पित ऑनलाइन आई वाई ए कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन योग एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर द्वारा ‘नारी शक्ति’ को समर्पित एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 को जूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें योग से जुड़े विशेषज्ञों, साधकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आचार्य प्रतिष्ठा जी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि महिलाएं योग से जुड़ेंगी तो उनका शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का विकास होगा तथा वे समाज और परिवार में और अधिक सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. अर्चना दुबे, डॉ. किरण सिंह, श्रीमती भावना मिश्रा, नताशा शर्मा तथा योगाचार्य मोनिका शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महिलाओं की शक्ति, ज्ञान, सहनशीलता और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि योगिक परंपरा में नारी तत्व को ‘शक्ति’ के रूप में पूजनीय माना गया है, जो सृजन, संरक्षण और परिवर्तन की दिव्य शक्ति का प्रतीक है। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से योग, समाज और नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनकी साहस, करुणा और आंतरिक शक्ति का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आईवाईए के चेयरपर्सन पियूषकांत मिश्रा और सेक्रेटरी अमित घर के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य दीप्ति ने किया।

इस अवसर पर मनीष सिंह, ज्योति सिंह, डॉ. संगीता यादव, योगाचार्य सन्नों दुबे, पूर्वी जून के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, अध्यक्ष सजल कुमार रेंडर, नवभार सिंह,कोऑर्डिनेटर राममोहन पाल,रंजीत चौधरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से योग साधकों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति के सम्मान तथा योग की सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button