धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया को फिर बनाया भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
मनोनयन के बाद बांठिया ने लिया साधु-संतों का आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की घोषणा में बालोतरा जिले से पुनः गणपत बांठिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
मनोनीत किए जाने पर गणपत बांठिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सेवा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुनः विश्वास जताना उनके लिए गर्व का विषय है।बांठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को आगे बढ़ाते हुए वे पूर्ण समर्पण के साथ प्रदेश एवं बालोतरा जिले के विकास हेतु कार्य करते रहेंगे। उन्होंने “संगठन सर्वोपरि” को अपना संकल्प बताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई:-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत करने पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल,
राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पचपदरा विधायक डॉ अरुण
चौधरी, चोहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा नेता
स्वरूप सिंह खारा, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी,
भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत सहित अनेको जनप्रतिनिधियों,जैन शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने भी बधाई प्रेषित की।
साधु संतों का लिया आशीर्वाद:-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को एक बार पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत के बाद बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिर मठो में पूजा अर्चना कर साधु संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने कुड़ी मठ में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महत तगगिरी महाराज सहित अन्य साधु संतों से आशीर्वाद लिया।कनाना में श्री मठ कनाना के महंत परशुरामगिरी महाराज,चेतन गिरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Subscribe to my channel


