उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

युग के क्रान्तिकारी पुरोधा संत गाड्गे और संत रविदास के योगदान पर विमर्श

पुरस्कृत किये गये मेधावी छात्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। रविवार को संत गाड़गे एवं संत रविदास कल्याण मिशन द्वारा संत गाड्गे और संत रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा० अमर नाथ बौद्ध ने कहा कि संत गाङ्गे आर संत रविदास का जन्म ऐसे समय पर हुआ जब पूरा समाज सामाजिक कुरीतियों में जकड़ा हुआ था। उन्होने गाडगे की तुलना महामानव गौतम बुद्ध से करते हुये कहा कि गौतम बुद्ध की तरह संत गाडगे ने मानव कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। विशिष्ठ अतिथि जय सिंह, डॉ० विनोद कुमार, शिवराम कनौजिया और बनवारी लाल कनौजिया, विश्राम राव ने कहा कि संत गाड्गे और संत रविदास जी ने घर-परिवार का मोह त्याग कर गरीबों, असहायों तथा पशु-पक्षियों की सेवा करते रहे तथा शिक्षा सफाई का सन्देश देते हुये अपना पूरा जीवन इन्हीं लोगों के बीच में लगाया।

विशिष्ट अतिथि डॉ०सी०एल० कनौजिया, डा. अरविन्द मौर्य और राम सुमिरन कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी, संत रविदास जी एवं बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर ने दबे कुचले समाज को शिक्षित होकर संगठित होने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया था। बुद्धि प्रकाश एवं मूलचन्द्र ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर उच्च शिक्षा के द्वारा देश-विदेश में भागीदारी लेने पर जोर दिया तथा बौद्ध धर्म को अपनाने पर विशेष जोर दिया । अजय कन्नौजिया एवं आर०पी० कन्नौजिया ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपने वर्ग के लोग ही इस समाज को समुचित भागेदारी न देकर किनारे रखना चाहते हैं, जो बहुजन समाज की एकता के लिए प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इन लोगों की मानसिकता को बदलना होगा। छोटे लाल सिद्धार्थ एवं सूर्य लाल वरूण ने कहा बाबा साहब अम्बेडकर और इन संतो के पद चिन्हों पर चलकर ही तरक्की कर सकता है। उमाशंकर बौद्ध ने कहा कि बस्ती शहर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का सम्मान सफाई व देखभाल ही सबसे पुनीत कर्तव्य है ।

लक्ष्मी शशि बाला एवं राजेन्द्र कुमार कनौजिया ने महिलाओं और दबे, कुचले समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास करने एवं उनके बीच जाकर जागरूकता पैदा करने का आवाहन किया । प्रवीन कनौजिया ने कहा संत गाडगे एवं संत रविदास किसी स्कूल में नहीं पढ़े थे, परन्तु अशिक्षित व गरीबों को पढ़ाने के लिए तमाम शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उनको शिक्षित करने का भरपूर प्रयास किया। रामनरेन्द्र एवं तिलकराम गौतम ने कहा कि 70 वर्ष की आजादी के बाद आज भी समाज को समुचित भागेदारी नहीं दी जा रही है। संत गाडगे एवं संत रविदास जी गरीबों, असहायों, विधवाओं तथा पशु-पक्षियों की सेवाओं में लगे रहते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन और संचालन विश्राम राव ने किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को मनमोहन कन्नौजिया, आशाराम, रामनरेन्द्र, विजय प्रकाश, सूर्य लाल वरूण, छोटे लाल सिद्धार्थ, तिलक राम गौतम, कैलाश नाथ, प्रवीन कुमार कनौजिया, मनोज कुमार, राहुल राव, सन्तोष कुमार, एडवोकेट महेन्द्र कुमार गौतम, प्रशान्त कुमार, सुनील कुनौजिया, लक्ष्मण लाल, अजय कुमार, बुद्धि प्रकाश, राम पाल कनौजिया, राजेन्द्र कुमार, मोहन लाल, धर्मेन्द्र रत्न, रामू प्रसाद, प्रदीप कुमार भारती, माधव मुरारी लाल, सनोज कनौजिया, अर्जुन प्रसाद, अनिल कुमार कनौजिया, सीताराम भास्कर, अशोक कुमार, उमाशंकर बौद्ध, चन्द्र शेखर आदि ने सम्बोधित किया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button