बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अणुव्रत दिवस पर ज्ञान दिशा स्कूल में प्रेरणादायक आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 ज्ञान दिशा स्कूल में अणुव्रत दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अणुव्रत विश्व भारती के पूर्व राष्ट्रीय सहमंत्री ओम प्रकाश बांठिया उपस्थित रहे । बांठिया ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा छोटे-छोटे संकल्पों से बड़े परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने सुंदर पियानो वादन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत का मधुर संगान (गायन) किया, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल पटवारी तथा ट्रस्टी संदीप ढेलडिया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के जीवन में नैतिक मूल्यों का समावेश ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। अंत में विद्यालय की सचिव श्वेता पटवारी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अणुव्रत के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button