उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारशिक्षा
15 दिवसीय माटी कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 50 प्रशिक्षणार्थी होंगे लाभान्वित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 फरवरी 2026 (सू.वि.)
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मंडलीय खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र पिकौरा बक्श, बस्ती में 26 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय माटी कला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा के करकमलों से हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर से 20-20, बस्ती से 5 तथा अयोध्या से 5 सहित कुल 50 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने माटी कला से जुड़े विभिन्न उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक मशीनों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है।
प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य ध्यानचंद ने कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 15 दिन की उपस्थिति के आधार पर 250 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 3750 रुपये छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
माटी कला की विभिन्न विधाओं का सैद्धांतिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार प्रजापति द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वैयक्तिक सहायक रामनिवास गुप्ता ने माटी कला से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर प्रधान सहायक दुर्गा प्रसाद, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत कुमार और मास्टर ट्रेनर पारसनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
👉 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और माटी कला को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


