बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

28 फरवरी की प्रस्तावित विशााल जनसभा के लिए विधानसभा क्षेत्रों मंे जनसम्पर्कं जारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 26.02.2026

आगामी 28 फरवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीनासर में पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रस्तावित विशाल जनसभा के लिए जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान निरन्तर जारी हैं।

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र मूंड ने आज विधानसभा लूणकरणसर में आगामी 28 फरवरी को बीकानेर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले पंचायती राज व नगरीय निकाय सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के गांव कपूरीसर, घेसूरा, रामबाग, अर्जुनसर, महाजन आदि गांवों में में जनसंपर्क किया।

खाजूवाला विधानसभा की प्रभारी डॉ. प्रीति मेघवाल ने क्षेत्र की उदासर, बीछवाल, हुसंगसर, नगरासर, कानासर इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित कर जनसभा में अधिकाधिक संख्या मंे 28 को उपस्थित होने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कोलायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन चौहान के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष कोलायत लालाराम मेघवाल, कोलायत ब्लॉक के संगठन महामंत्री मोहन जी विश्वकर्मा, पंचायत समिति सदस्य रेवत राम जी मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता फिरोज पवार, रेवंत राम जी बडगुजर, मोडाराम जी काटिया, जीवन राम जी सुबरा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कई गांवों में मीटिंग आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे 28 को बीकानेर चलने का आहवान किया।

देशनोक नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने सायं 7 बजे देशनोक में नगर के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखकर 28 फरवरी को बीकानेर जनसभा में पहुंचने की जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर कोलायत प्रभारी केदारमल कठातला भी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बीकानेर में होने वाली विशाल जनसभा के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई सभी पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

नोखा विधानसभा के प्रभारी ओमप्रकाश मेघवाल ने ब्लॉक अध्यक्ष मोहनराम लीलड एवं रामनिवास तर्ड दोनों के क्षेत्र में स्थित कई गांवों में मीटिंग लेकर बीकानेर में होने वाली विशाल जनसभा के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में बीकानेर पहुंचने का आग्रह किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button