बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा — अजमेर जनसभा होगी ऐतिहासिक

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

23 फरवरी 2026

बीकानेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित 28 फरवरी को अजमेर जनसभा को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां एवं जनसभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा कि अजमेर की जनसभा ऐतिहासिक होगी और कार्यकर्ता पूर्ण उत्साह एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ इसकी तैयारी में जुटें। सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक अधिकतम जनसंपर्क कर आमसभा में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में संगठन जिला प्रभारी ओम सारस्वत, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, नारायण चोपड़ा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, सरिता नाहटा, मोती लाल हर्ष, सोहन लाल प्रजापत, सुनीता हटीला, तरूण स्वामी, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, रघुवीर प्रजापत सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button