उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

गाजियाबाद से वेदान्त सिंह
इंदिरापुरम (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा मोहन मेकिन सोसाइटी परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरापुरम के पार्षद धीरज अग्रवाल एवं पार्षद सतेंद्र चौधरी रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी, कादम्बरी कौशिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर की समुचित व्यवस्था पल्स फाउंडेशन ब्लड बैंक के चिकित्सकों द्वारा संभाली गई। डॉ. रचना सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो समाज में बढ़ती जागरूकता का संकेत है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. निशांत सिंघल ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। संस्था पूर्व में भी इस प्रकार के सेवा कार्य करती रही है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. निशांत सिंघल ने मुख्य अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया। वहीं रक्तदाताओं को डॉ. रचना सिंघल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अरुण चौहान, सुरेश गोसाईं (पूर्व प्रखंड विश्व हिंदू परिषद), मुकेश कुमार, अनुराग मिश्रा, दीपमाला, गीता त्यागी, अरुण सिंघल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि पार्षद धीरज अग्रवाल ने संस्था के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

Subscribe to my channel


