जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

न्यायमूर्ति बेरी की 113वीं जयंती महोत्सव का समापन समारोह सम्पन्न

61 अधिवक्ता एवं समाजसेवी “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुति कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयंती महोत्सव का समापन समारोह जयपुर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान (साइंस पार्क), शास्त्री नगर, जयपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन.के. जैन (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय) रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री गोपाल शर्मा (माननीय विधायक, सिविल लाइंस, जयपुर), श्री एल.सी. भारतीय (प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं संपादक), तथा डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा (ग्लोबल एम्बेसडर एवं विशिष्ट सलाहकार, प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हुकुमचंद गणेशिया (प्रख्यात विधिवेत्ता एवं चांसलर, रोमा इंटरनेशनल ग्लोबल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली) ने की।

समारोह में वक्ताओं ने न्यायमूर्ति बेरी के न्यायिक दृष्टिकोण, उनकी कार्यशैली तथा न्याय प्रक्रिया में स्थापित आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समापन अवसर पर 61 अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों को “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, अभिनंदन-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर अभिनंदित किया गया।

मंच सलाहकार जम्बूद्वीप पद्मश्री इंजीनियर नरेंद्र कुमार पांडेय (एडवोकेट), जिन्हें स्वयं भी “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया, ने बताया कि मंच समाज के उन प्रतिभावान व्यक्तित्वों को खोजकर सम्मानित करता है, जो बिना प्रचार-प्रसार के समाज उत्थान में निरंतर योगदान दे रहे हैं। चयन प्रक्रिया मंच की चयन समिति द्वारा उनके सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं राष्ट्रीय कार्यों के समग्र मूल्यांकन के पश्चात् की जाती है।

सम्मानित प्रतिभाओं में जयपुर, बीकानेर, सिरोही, भीलवाड़ा, टोंक, डीग, भरतपुर, अलवर, अजमेर, जोधपुर, दिल्ली, बाड़मेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर, डीडवाना-कुचामन, करौली, बारां, सलूंबर एवं कोटपुतली सहित विभिन्न जिलों के अधिवक्ता एवं समाजसेवी शामिल रहे।

मंच के संयोजक श्री कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट, ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, नेपाल) ने बताया कि मंच विगत 25 वर्षों से भारत की प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धांतों के प्रसार, भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों के सुदृढ़ीकरण, “वसुधैव कुटुम्बकम्” एवं “विश्व बंधुत्व एकामेह” जैसे वैश्विक मानवीय उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है।

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर नरेंद्र कुमार पांडेय एडवोकेट ने किया। समारोह का सफल प्रबंधन श्री प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा छायांकन का कार्य श्री रामचरण वर्मा एवं मास्टर मंथन शर्मा द्वारा संपन्न किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button