बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच जरूरी: सिंघवी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 20 फरवरी।
सवेरा संस्था द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय बालोतरा में श्रीमती वर्जूदेवी पत्नी पन्नालाल सिंघवी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को दया नहीं, बल्कि अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, सपना सिंघवी, नीरजा सिंघवी एवं रतना सिंघवी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय वर्जूदेवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बच्चों को भोजन करवाया गया तथा उनके साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना एवं समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
संस्था के सचिव सत्यनारायण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


