बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
28 फरवरी को बीकानेर आयेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा
नोखा रोड़, भीनासर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर होगी विशाल जनसभा पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस में हो रही हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 20.02.2026
2026 में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनावों के संबंध में 28 फरवरी को नोखा रोड़, भीनासर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पंचायतीराज में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से हो रही इस जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत हो सकें। इस जनसभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सम्बोधित करेगें।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिले के पूर्व जिला व उपजिला प्रमुखगण, प्रधान व उपप्रधानगण, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारीगण सादर आमंत्रित किया गया हैं।

Subscribe to my channel


