बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

गुरुकुल स्कूल में वार्षिक उत्सव आनंद मेला और ‘म्यूजिकल हाउजी’ की धूम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 13/02/2026

स्थानीय गुरुकुल स्कूल के प्रांगण में बीते दिन वार्षिक उत्सव और आनंद मेले (Fun Fair) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘म्यूजिकल हाउजी’ और भूत बंगला रहा, जिसमें अभिभावकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सीए ओम प्रकाशजी बांठिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्रों ने श्री गणेश,सरस्वती वंदना के पश्चात और स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि वह विद्यालय से 23 साल से जुड़े है , भारतीय संस्कृति के साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंग्रेजी माध्यम से नवीनतम टेक्नोलॉजी, के साथ गुणवता पूर्वक शिक्षा से गुरुकुल उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के इस अवसर पर इवेंट कार्य की प्रशंसा की जो डोनेशन कार्य की पहल, गुरुकुल विद्यालय की ओर से किया गया है वह सराहनीय है। वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए विद्यालय के सेक्रेटरी सुजीत पालगोता ने साल भर की शैक्षणिक और खेलकूद की उपलब्धियों को साझा किया।

साथ ही स्कूल मैं इस वर्ष से एक्टिविटी सेंटर तथा कक्षा 11th और 12th का कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की घोषणा की गई।

आनंद मेला (Fun Fair) और लजीज व्यंजन:-

स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झंडों से सजाया गया था।

आनंद मेले में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें:

हस्तशिल्प: बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और सजावटी वस्तुएं।

खेल स्टॉल: ‘रिंग द ऑब्जेक्ट’, ‘निशानेबाजी’ और ’90’s कॉर्नर’ रखा गया।

फूड स्टॉल: चटपटी चाट, ब्राउनी, पिज्जा, कुरकुरे चाट और विभिन्न प्रकार के शीतल पेय थे।

जिसमें इन सभी स्टॉल मैं विद्यालय के 400 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।

म्यूजिकल हाउजी: शाम का मुख्य आकर्षण

उत्सव का सबसे रोमांचक हिस्सा ‘म्यूजिकल हाउजी’ रहा। पारंपरिक नंबरों वाली हाउजी के बजाय, यहाँ गीतों की धुनों पर आधारित खेल खेला गया। संगीत की धुन बजते ही प्रतिभागी अपने पास मौजूद टिकटों पर लिखे गानों को काटते रहे। विजेताओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से आकर्षक उपहारों से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण

समारोह के अंत में गौतम जी डागा तथा सुजीत पालगोता ने मेधावी छात्रों और खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ओम जी बांठिया ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि छात्र का सर्वांगीण विकास है, जो गुरुकुल स्कूल बखूबी कर रहा है।”

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button