देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुजरात प्रांत महिला सभा की अध्यक्ष बनीं श्रीमती विमला ओम उपाध्याय

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
सूरत (गुजरात)। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महिला सभा द्वारा श्रीमती विमला ओम उपाध्याय को गुजरात प्रांत महिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में महासभा की ओर से आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी किया गया।
जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी एवं प्रधान मंत्री श्री प्रद्युम्न जोशी की सहमति से की गई है। राष्ट्रीय महिला सभा की ओर से आशा व्यक्त की गई है कि श्रीमती विमला ओम उपाध्याय महासभा के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी तथा अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी समय-समय पर राष्ट्रीय महिला सभा को उपलब्ध कराती रहेंगी।
मनोनयन पत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।
समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में गुजरात प्रांत में महिला सभा को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।


Subscribe to my channel


