देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

श्रीडूंगरगढ़ को राज्य बजट 2026 से निराशा, कांग्रेस नेता विमल भाटी ने उठाए सवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

श्रीडूंगरगढ़, 12 फरवरी 2026।

राजस्थान सरकार द्वारा आज पेश किए गए राज्य बजट 2026 को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता विमल भाटी ने बजट को क्षेत्र के लिए “बेहद निराशाजनक” बताते हुए सरकार पर स्थानीय आवश्यकताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

विमल भाटी ने कहा कि पूरे बजट में धरातल से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने वित्त मंत्री दीया कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और व्हाट्सएप ग्रुप जैसी घोषणाओं पर अधिक जोर दिया गया, जबकि जमीनी स्तर की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर नाराजगी जताई कि बजट में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का कहीं भी उल्लेख तक नहीं किया गया। भाटी के अनुसार क्षेत्रवासियों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने उनकी अपेक्षाओं पर पानी फेर दिया।

कांग्रेस नेता ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, हाईवे बायपास रोड, पेयजल के लिए नई टंकी, ट्यूबवेल तथा आरटीओ कार्यालय जैसी लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई घोषणा नहीं की गई। साथ ही किसानों के लिए भी बजट में किसी प्रकार की विशेष आर्थिक राहत या योजना की घोषणा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

भाटी ने यह भी याद दिलाया कि पिछले बजट में बस स्टैंड और बिदासर रोड रेलवे ओवरब्रिज की घोषणा की गई थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने इसे क्षेत्र और नागरिकों के प्रति सरकार की उदासीनता बताया।

अंत में उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए नगण्य साबित हुआ है और सरकार को क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button