देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नारी शक्ति का बजट 2026 : महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

11 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महिला मोर्चा द्वारा “नारी शक्ति का बजट 2026” सम्मेलन शहर जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ के नेतृत्व में विश्वकर्मा गेट के अंदर मद्रास कॉन्वेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन जी ने कहा कि यह बजट महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। सुमन जी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प है। सरकार ने ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए योजनाओं का विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास की धुरी नारी शक्ति ही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मधुरिमा जी ने कहा कि बजट 2026 में महिला उद्यमिता, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने तथा मातृ स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार जैसे प्रावधान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन सरिता जी नाहटा द्वारा किया गया। कार्यक्रम सयोजक अनु जी सुथार ने सभी को धन्यवाद देते हुए संकल्प लिया कि बजट में दी गई योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम सयोजक अनु सुथार ने बताया कार्यक्रम में पार्षद संतोष जी , इंदु जी वर्मा सुमन जी जोशी , चांद कंवर जी के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button