उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जेएनवी बस्ती में कार्यशाला का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, बस्ती में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं डिजिटल तकनीकों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) बस्ती से श्री आलोक कुमार मिश्रा (डीआईओ, एनआईसी) ने छात्रों एवं स्टाफ को डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट का उपयोग जितना आवश्यक है, उतना ही उसका सुरक्षित उपयोग भी जरूरी है।
कार्यशाला में निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई—
दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग
इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग (इंटरनेट सुरक्षा)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग
एआई से जुड़े सामान्य साइबर खतरे
साइबर स्वच्छता के उपाय
साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया (हेल्पलाइन 1930)
ऑनलाइन सुरक्षित रहने हेतु जागरूकता संसाधन (www.staysafeonline.in)
कार्यक्रम के दौरान एनआईसी बस्ती से श्री अखिलेश कुमार गुप्ता (iRAD रोल-आउट मैनेजर) द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे।
विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के डिजिटल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए एनआईसी टीम का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


