बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
संगीत गुरु नरेश कुमार चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 21 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
संगीत गुरु नरेश कुमार चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 21 यूनिट से अधिक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
इस अवसर पर रक्तदान के साथ-साथ हरा चारा वितरण, जरूरतमंदों को भोजन वितरण, पुष्पांजलि अर्पण सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से संगीत गुरु नरेश कुमार चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम संयोजक सुनील डीरा चौहान ने बताया कि संगीत गुरु नरेश कुमार चौहान जिले में शहरवासियों को वैस्टर्न संगीत से परिचित कराने वाले प्रथम संगीत गुरु रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, महावीर इंटरनेशनल, रोटरी क्लब, रक्तकोष मित्र मंडल, मरुधरा रक्तदान सेवा समिति एवं संगीत शिष्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार के जनहितकारी व सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल पुरोहित, पुलिस उपअधीक्षक एवं संदीप देवात, पीएमओ राजकीय नाहटा अस्पताल के कर-कमलों से हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के संस्थापक पवन नाहटा, सचिव सुरेश गोटी, डॉ. तरुण सरकार, सौरभ अग्रवाल, विनोद चौहान, निर्मल सोनी, प्रकाश सोलंकी, हुकमा राम राठौड़, राजू गोल, सलीम खिलेरी, घेवर चौहान, युवराज सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान दिया।

Subscribe to my channel


