उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में किया संशोधन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 09 फरवरी 2026 (सू.वि.)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है।

वहीं, नोटिस चरण के अंतर्गत दावे-आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक संपन्न की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन से संबंधित कोई दावा या आपत्ति हो, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित निर्वाचन कार्यालय या बीएलओ के माध्यम से आवेदन करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button