उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन मे संगठन विस्तार पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सोनहा स्थित डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चौधरी ने किया। अध्यक्षता राम कृपाल चौहान ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिससे संगठन की जमीनी मजबूती का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अरुणेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल देश की उन चुनिंदा राजनीतिक पार्टियों में से है, जिनके किसी भी प्रमुख नेता पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि पार्टी तीन दशक से ज्यादा समय से ईमानदारी, किसान हितो और वंचित वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रही है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की स्थापना चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत की समस्याओं को संसद और विधानसभाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रालोद की मजबूत पकड़ रही है और बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी ने गठबंधन के माध्यम से प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है।

अरुणेंद्र पटेल ने कहा कि “ईमानदारी बहुत बड़ी ताकत है, और यह ताकत धन-दौलत से कहीं अधिक मूल्यवान है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुँचाएं और आने वाले चुनावों के लिए अभी से सक्रिय हो जाएँ।

सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, बूथ कमेटियों के गठन और स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय लोक दल लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

इस अवसर पर गोरखनाथ चौधरी , इंद्र बहादुर यादव , दीपक वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, दीपचंद चौधरी, राम विलास चौधरी, कुलदीप चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, जियालाल, अजय चौधरी, कमलेश चौधरी, राम शुभग मौर्य, राम प्रकाश चौधरी, रामपाल चौधरी, प्रदीप चंद्र वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, पतिराम चौधरी, अनिल चौधरी, मनीलाल , त्रिपुरेश पाठक , रविन्द्र चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button