बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में 7 दिवसीय मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन, मात्र 1499 रुपये में 70 जांचें

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैबोरेटरी, मुंबई द्वारा बालोतरा में एक विशेष मेगा हेल्थ चेक-अप शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 06 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक शास्त्री चौक स्थित जैन सराय में आयोजित होगा।

इस शिविर में आमजन को मात्र 1499 रुपये में पूरे शरीर की लगभग 70 प्रकार की जांचें कराने की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि सभी जांचें सिर्फ एक ब्लड सैंपल से की जाएंगी।

शिविर का समय

🕕 प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

(जांच हेतु भूखे पेट पधारना अनिवार्य)

पैकेज में शामिल प्रमुख जांचें

शिविर में विटामिन B12, विटामिन D-3, थाइरॉयड, हार्ट प्रोफाइल व कोलेस्ट्रॉल, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, HbA1C (तीन माह की औसत शुगर), आयरन, हीमोग्लोबिन, ब्लड काउंट, प्लेटलेट्स, कैल्शियम, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन सहित कुल लगभग 70 जांचें शामिल हैं।

घर से सैंपल लेने की सुविधा

शिविर के दौरान घर से ब्लड सैंपल लेने की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है—

📞 7073777740, 7073777790

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार व परिचितों को भी इस बारे में जानकारी दें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button